Tuesday, May 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : कल्याणपुर में ‘हेल्थ चेक’ में फेल अस्पताल,पाँच पर लटका ताला

Kanpur : कल्याणपुर में ‘हेल्थ चेक’ में फेल अस्पताल,पाँच पर लटका ताला

Kanpur । शहर में अवैध और मानक विहीन अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए शुक्रवार को कल्याणपुर क्षेत्र में 15 अस्पतालों पर औचक छापेमारी की। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम) के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Kanpur

 

जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार अस्पतालों—दिव्य हॉस्पिटल, एमएस हॉस्पिटल, जी-वन हॉस्पिटल और रिलैक्स हॉस्पिटल—को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं अनुष्का प्रांजुल हॉस्पिटल में खामियां पाए जाने पर उसके ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील किया गया।

इसके अलावा नौ अन्य अस्पतालों को सेवाओं में सुधार और आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के निर्देश देते हुए कड़ा नोटिस जारी किया गया। इनमें प्रांजुल हॉस्पिटल, खाटूश्याम हॉस्पिटल, मां वैष्णवी हॉस्पिटल, एएस मल्टीस्पेशलिटी पॉलीक्लिनिक, मोहित हॉस्पिटल, शिव हॉस्पिटल, भूमि हॉस्पिटल, केडीएम हॉस्पिटल और न्यू तुलसी हॉस्पिटल शामिल हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन अस्पतालों में नियमों के अनुरूप सेवाएं नहीं मिलेंगी, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...