Wednesday, January 21, 2026
HomeखेलKanpur: 38वें राष्ट्रीय खेलों में पॉल देवेंद्र निभायेंगे यूपी मेन्स हॉकी टीम...

Kanpur: 38वें राष्ट्रीय खेलों में पॉल देवेंद्र निभायेंगे यूपी मेन्स हॉकी टीम के मैनेजर की भूमिका

Kanpur: उत्तराखंड में 4 से 13 फरवरी तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में पॉल देवेंद्र को उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष हॉकी टीम का मैनेजर बनाया गया है।

एचएएल में कार्यरत पॉल देवेंद्र हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। बतौर कोच उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर टीम ने पिछले वर्ष अक्टूबर में चंडीगढ़ में हुई सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा नवंबर में चेन्नई में सीनियर नेशनल मेन्स हॉकी प्रतियोगिता में पॉल देवेंद्र के मैनेजर रहते उत्तर प्रदेश टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुई थी। इस टीम में कप्तान की भूमिका ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने निभायी थी। वहीं टीम में पेरिस ओलंपिक खेलों में शामिल भारतीय टीम के सदस्य राजकुमार पाल भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...