Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना और जयपुर संभाग बने विजेता

Kanpur : राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पटना और जयपुर संभाग बने विजेता

Kanpur । लखनऊ संभाग के तत्वावधान में 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच हुए। इसमें फाइनल मैच में आईआईटी ​स्थित केंद्रीय विद्यालय में अंडर-14 के फाइनल मैच में पटना संभाग ने वाराणसी संभाग को भारी उलटफेर करते हुए 35-20 से पराजित किया।
#kanpur
वहीं, अंडर-17 के फाइनल मैच में जयपुर संभाग ने हैदराबाद संभाग को 73-39 के भारी अंतर से हराकर पदक अपने नाम किया।समापन पर मुख्य अति​थि आईआईटी विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष अनीस उपाध्याय, वि​शिष्ट अति​थि लखनऊ संभाग के उपायुक्त सोना सेठ, आईआईटी कानपुर के ग​णित
विभाग के अध्यक्ष नीरज मिश्रा व ​प्रिंसिपल रवीश चंद्र पांडेय ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल प्रभारी वंदना सिंह राठौर, साक्षी सिंह, रोहित कुमार, बीना प्रजापति आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...