Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के पैरा निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे दमखम

Kanpur : कानपुर के पैरा निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में करेंगे दमखम

नई दिल्ली और भोपाल में छहवीं पैरा और 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ी पदक के लिए निशाना साधेंगे”

Kanpur । 6वीं नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियन​शिप 5 से 10 दिसंबर तक नई दिल्ली ​स्थित डॉ. करणी सिंह
शूटिंग पिस्टल रेंज और 68वीं नेशनल शूटिंग राइफल चैंपियन​शिप 11 से 15 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में होगी। इसमें शहर के विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी बर्रा-8 पैरा निशानेबाज पदक के लिए निशाना लगाएंगे।

दल का नेतृत्व इंटरनेशनल पैरा राइफल शूटर व पैरा कोच मो. उमर कर रहे हैं। जो प्रतियोगिता में कई श्रे​णियों 10मी. एयर राइफल स्टैंडिंग (एसएच-1), 10 मीटर एयर
राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएच-1), 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम (एसएच-1), 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन मेन (एसएच-1) व 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएच-1) में भाग लेंगे।

इसके अलावा डॉ. अपूर्वा कटियार 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग वुमंस (एसएच-1), 10
मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएच-1) में हिस्सा लेंगी। तो अमरेश कुमार सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मेन (एसएच-1) और दीपक कुमार कनौजिया 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग मेन (एसएच-1) में भाग लेंगे। एकेडमी के कोच व सचिव मयंक खड़े ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को एकेडमी परिवार ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...