Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑपरेशन महाकाल 2.0: जमीन घोटाले में आरोपी प्रदीप गुप्ता गिरफ्तार

Kanpur : ऑपरेशन महाकाल 2.0: जमीन घोटाले में आरोपी प्रदीप गुप्ता गिरफ्तार

Kanpur । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन महाकाल में प्रदीप गुप्ता के खिलाफ कई थानों से शिकायतें मिली थीं। जांच में पता चला कि उन्होंने उन्नाव में गंगा के पास टाउनशिप काटकर प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से पैसा वसूला।
वर्ष 2019-20 में कई निवेशकों ने पैसा दिया,लेकिन न तो उन्हें प्लॉट मिला और न ही पैसा वापस हुआ। पीड़ितों को चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए या स्टॉप पेमेंट हो गए। जब पीड़ित अपने प्लॉट या पैसे लेने गए, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।
एसीपी कर्नलगंज की जांच में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब तक 9 पीड़ित सामने आए हैं, और और लोग जुड़ने की संभावना है।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर ऑपरेशन महाकाल के तहत अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...