Sunday, April 5, 2026
HomeखेलKanpur : 6 अप्रैल से कानपुर में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता

Kanpur : 6 अप्रैल से कानपुर में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता

Kanpurt।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 6 से 10 अप्रैल तक उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े खेल आयोजन में देश के सात राज्यों के 42 विश्वविद्यालयों के 630 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार को आयोजित बैठक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार खो-खो का इतना बड़ा टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता खेलों के निष्पक्ष संचालन के लिए 27 तकनीकी अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है, जबकि डॉ. नरेश को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के लिए आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई है। 5 अप्रैल को टीमें कानपुर आएंगी। जबकि 6 से 8 अप्रैल तक नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 8 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल और 9 अप्रैल को सेमीफाइनल मैच होंगे।

बैठक में क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि 12 से 16 अप्रैल तक अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता भी कानपुर विश्वविद्यालय में होगा। इसमें देशभर के 16 विश्वविद्यालयों के करीब 240 खिलाड़ी भाग लेंगे। बैठक में मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...