Saturday, February 14, 2026
HomeकानपुरKanpur News :महापौर के अतिक्रमण अभियान ने प्राचीन काली मन्दिर के मुख्य...

Kanpur News :महापौर के अतिक्रमण अभियान ने प्राचीन काली मन्दिर के मुख्य द्वार को कराया कब्जा मुक्त

Kanpur News।महापौर आपके वार्ड अभियान के अंतर्गत वार्ड 35 के नारी कला केन्द्र में शिविर लगा जिसमे क्षेत्र की जनता ने बताया की क्षेत्र में सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या है और कल्याणपुर पनकी रोड में प्राचीन काली मन्दिर के मुख्य द्वार पर अवैध तरीके से रह रहे लोगों ने मुख्य द्वार को बन्द करा दिया गया था।

Pramila Pandey

जिस पर महापौर ने मौके पर निरीक्षण कर बुलडोजर द्वारा प्राचीन काली मन्दिर को कब्जा मुक्त करा दिया गया। वही महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम मेें नाली की साफ सफाई की शिकायत आयीं जिस पर महापौर ने मौके पर जेड एस ओ को निस्तारण करने का निर्देश दिया।

वार्ड 35 में कुल 14 शिकायतें आयी जिसमें 6 को तत्काल निस्तारण करा दिया गया।

दूसरा शिविर वार्ड 54 जलकल कार्यालय सिलेण्डर चैराहा पर आयोजित हुआ जिसमें सबसे अधिक समस्या चट्टा संचालक और सुअर पालको की थी जिसपर महापौर ने पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

वही वार्ड 54 सिलेण्डर चैराहे के पास नाले के ऊपर बादशाह बिरयानी नाम से एक अवैध रेस्टोरेण्ट था जिसको महापौर ने तत्काल ध्वस्त करनेे का आदेश दिए। और दोबारा अतिक्रमण न करने को क्षेत्रीय जनता से अपील की।

महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम में कुल 19 शिकायतें आयी जिसपर 8 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...