Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : नवाबगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Kanpur : नवाबगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Kanpur । कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन डीसीपी व एसीपी के निर्देश पर नवाबगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी जागेश्वर राहुल कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपियों को रोकने पर उन्होंने बाइक लेकर भागने की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इस गिरफ्तारी में नवाबगंज थाना प्रभारी केशव तिवारी, उप निरीक्षक अनुज कुमार, उप निरीक्षक राघव यादव और कांस्टेबल अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...