Wednesday, March 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर आयुक्त ने सुबह-सुबह किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर अधिकारियों...

Kanpur : नगर आयुक्त ने सुबह-सुबह किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

Kanpur। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आज सुबह 6 बजे शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों का औचक निरीक्षण किया। मोतीझील मेट्रो स्टेशन के नीचे बेनाझाबर रोड, परशुराम वाटिका, तिलक नगर, भैरवघाट चैराहा, सरसैयाघाट चैराहा, वीआईपी रोड, फूलबाग चैराहा, बिरहाना रोड और तपेश्वरी माता मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सफाई और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि अधिकांश मुख्य मार्गों पर सफाई संतोषजनक है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में नालियों में कूड़ा और सीएण्डडी वेस्ट जमा हुआ था, जिससे जलनिकासी बाधित हो रही थी।

सिविल लाइन वार्ड के लठ्ठे वाली कोठी और योग गैलेक्सी में सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़ा संग्रहण नियमित रूप से हो और अवकाश के दिनों में भी सफाई व्यवस्था सुचारू रहे। वहीं, सरसैयाघाट चैराहा से घाट तक सड़कों पर गंदगी पाई गई और प्रातः 8 बजे तक झाड़ू नहीं लगी थी। इस पर सिविल लाइन वार्ड के सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और जोनल स्वच्छता अधिकारी को जियोटैग फोटो भेजकर सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

नगर आयुक्त ने बिरहाना रोड और तपेश्वरी माता मंदिर परिसर में लगे अवैध विज्ञापन, होर्डिंग्स और खम्भों पर लगे पोस्टर हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मन्दिर परिसर में जलनिकासी की समस्या का समाधान करने हेतु नालियों को चौड़ा करने और क्षतिग्रस्त गलीपिट की मरम्मत युद्धस्तर पर कराने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मन मोहन आर्या, जोनल स्वच्छता अधिकारी अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व से पहले सभी प्रमुख मार्गों और मन्दिर परिसरों की सफाई, जलनिकासी और कूड़ा प्रबंधन पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...