Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : विकास नगर में फिर गरजा महापौर का बुलडोजर

Kanpur : विकास नगर में फिर गरजा महापौर का बुलडोजर

Kanpur । शहर में अतिक्रमण के खिलाफ महापौर का अभियान लगातार जारी कानपुर।सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बार फिर से बुलडोजर कार्रवाई की..महापौर के नेतृत्व में विकास नगर मनोरमा पैलेस के सामने अभियान शुरू किया गया..यहां पर नालों एवं नालियों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर लिए गए थे।

#kanpurअवैध अतिक्रमण के कारण नालों का पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस रहा था..लगातार मिल रही शिकायतों के कारण यहां पर नालों के ऊपर बने करीब 32 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया..अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही..महापौर ने इस दौरान चेतावनी दी कि अगर फिर से यहां पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो ना केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि विधिक कार्रवाई भी जाएगी।

#kanpur

महापौर ने एक बार फिर दोहराया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।आपको बता दे कि इन दिनों महापौर प्रमिला पांडेय शहर में अतिक्रमण को हटाने का लगातार अभियान चला रही हैं..इससे कुछ दिनों पहले उन्होंने सीसामऊ गोविंद नगर, बाबूपुरवा, और बेकनगंज में अभियान चलाकर नालों और फुटपाथ पर किए गए बड़े पैमाने पर कब्जों को हटाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...