कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज़, 300 खिलाड़ी मैदान में उतरे, यूपी टीम चयन पर टिकी निगाहें
Kanpur। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और जिमों से 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक डॉ. कमल किशोर गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर वीएसएसडी कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अंशु सिंह, उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। पहले दिन के प्रमुख परिणाम::: 53 किग्रा भार वर्ग (सब जूनियर) में कुलदीप शर्मा ने स्वर्ण, अभय राठौर ने रजत और प्रियांशु शर्मा ने कांस्य पदक जीता।

53 किग्रा भार वर्ग (जूनियर) में अशोक मौर्य ने स्वर्ण, आनंद कुमार ने रजत और आदेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 59 किग्रा भार वर्ग (सब जूनियर) में आलोक चौरसिया स्वर्ण, आकाश वर्मा ने रजत और स्वयं जायसवाल कांस्य पदक विजेता रहे। 59 किग्रा भार वर्ग (जूनियर) में प्रिंस ने स्वर्ण, आर्यन प्रजापति ने रजत और अनुराग सविता ने कांस्य पदक जीता। 59 किग्रा भार वर्ग (सीनियर) में अशोक मौर्य ने स्वर्ण, प्रांजुल कश्यप ने रजत और बृजेश राजपूत ने कांस्य पदक अपने नाम किया।


