Saturday, June 28, 2025
HomeखेलKanpur: 197 खिलाड़ियों की नीलामी में कृतज्ञ बने KPL के सबसे महंगे...

Kanpur: 197 खिलाड़ियों की नीलामी में कृतज्ञ बने KPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, 115 बिके-82 अनसोल्ड, देखे फाइनल लिस्ट

Kanpur: IPL और UP टी-20 लीग की तर्ज पर दो मार्च से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित होने जा रही देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग कानपुर प्रीमियर लीग ( KPL) की रविवार को नीलामी में सैकड़ों खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। नीलामी में लखनऊ के कृतज्ञ कुमार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

कृतज्ञ कुमार सिंह।

रणजी और यूपी टी-20 लीग में खेले इस खिलाड़ी को कानपुर प्राइम इंडियंस ने खरीदा। नीलामी में कुल 197 खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिसमें 115 खिलाड़ियों को छह फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं 82 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। कैंट स्पार्टंस और गंगा बिठूर ने 20-20, मयूर मेरिकल्स, सीसामऊ सुपरकिंग्स और टीएसएच ब्लास्टर्स ने 19-19 और कानपुर प्राइम इंडियंस ने 18 खिलाड़ी खरीदे। 7.5 रुपये लाख पर्स मनी में टीएसएच को छोड़कर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी पूरी रकम खर्च की वहीं टीएसएच के खाते में 25 हजार रुपये शेष बचे हैं। पहले राउंड में अनसोल्ड रहे ग्रुप-ए में तीन खिलाड़ी बाद में बेस प्राइस में खऱीदे गये। वहीं ग्रुप-बी में इनकी संख्या पांच रही।

गैंजेस क्लब में सुबह 11 बजे केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ संजय कपूर ने बेल बजाकर की। नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को आईपीएल की तरह सजाया गया था। सभी खिलाड़ियों की प्रेजेंटेशन अभिनेत्री श्रृष्टि रोड़े ने अपने मनमोहक अंदाज में दी। नीलामी में 197 खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए व बी में रणजी, बोर्ड ट्राफी समेत केडीएमए लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहेंगे। वहीं ग्रुप-सी में ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रुप-ए के खिलाड़ियों का बेस प्राइस 30, ग्रुप-बी के 20 तथा ग्रुप-सी में दस हजार रुपये था। तीनों ग्रुप में सात-सात अन्य शहरों के भी खिलाड़ी रखे गये। सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी के लिए कुल 7.5 लाख रुपये पर्स मनी दिया गया था।

ग्रुप-ए में कृतज्ञ कुमार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उनकों अपनी टीम में लेने के लिए सभी टीमों में होड़ मची। हालांकि कानपुर प्राइम इंडियंस ने बाजी मारते हुए उन्हें 2,10,000 रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं ग्रुप-ए में शामिल 26 खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। ग्रुप-बी में सुधांशु चौरसिया और अर्पित शुक्ला सबसे अधिक 1,37,500 रुपये में बिके। जबकि आठ खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। ग्रुप-सी में समन्वय दीक्षित को 1,12,500 रुपए में मयूर मेरिकल्स ने खरीदा।

नीलामी में बिके खिलाड़ी

ग्रुप-ए (बेस प्राइस 30 हजार रुपये)

  1. कृतज्ञ कुमार सिंह 2,10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  2. फैज अहमद 1,50,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  3. मोहम्मद शारिम 1,40,000 मयूर मेरिकल्स
  4. रिषभ राजपूत 1,40,000 कैंट स्पार्टंस
  5. उपेंद्र यादव 1,25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  6. नमन तिवारी 1,25,000 टीएचएस ब्लास्टर्स
  7. आर्दश सिंह 1,25,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  8. सतनाम सिंह 1,20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  9. अलमास शौकत 1,20,000 कैंट स्पार्टंस
  10. प्रशांत अवस्थी 90,000 गंगा बिठूर
  11. अंकुर पनवार 70,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  12. त्रिशाल त्रिवेदी 50,000 मयूर मेरिकल्स
  13. अमित पचेरा 50,000 मयूर मेरिकल्स
  14. सागर शर्मा 45,000 गंगा बिठूर
  15. शिवम दीक्षित 40,000 गंगा बिठूर
  16. अंश तिवारी 40,000 टीएचएच ब्लास्टर्स
  17. अभिषेक तोमर 30,000 कैंट स्पार्टंस
  18. रिषभ मिश्रा 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  19. शहीम हसन 30,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  20. ध्रुव प्रताप 30,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  21. मानिक बेरी 30,000 कैंट स्पार्टंस
  22. मयंक सिंह 30,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स

अनसोल्ड खिलाड़ी: शिवम शर्मा, अंबिकेश्वर मिश्रा ।

ग्रुप-बी (बेस प्राइज-20 हजार)

  1. सुधांशु चौरसिया 1,37,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  2. अर्पित शुक्ला 1,37,500 कानपुर प्राइम इंडियंस
  3. रवि सिंह 1,27,500 कैंट स्पार्टंस
  4. राहुल सिंह 95,000 गंगा बिठूर
  5. अभिषेक पाण्डेय 92,500 सीसामऊ सुपर किंग्स
  6. विराट जयसवाल 90,000 गंगा बिठूर
  7. युवराज यादव 80,000 मयूर मेरिकल्स
  8. आकाश त्रिवेदी 67,500 गंगा बिठूर
  9. प्रियांशु पाण्डेय 65,000 मयूर मेरिकल्स
  10. अमन चौहान 57,500 कैंट स्पार्टंस
  11. आदित्य सिंह 57,500 टीएसएच ब्लास्टर्स
  12. सार्थक लोहिया 52,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  13. भव्य तिवारी 52,500 कैंट स्पार्टंस
  14. सुमित सिंह राठौर 50,000 मयूर मेरिकल्स
  15. आयुष्मान 27500 गंगा बिठूर
  16. मुकुल यादव 20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  17. विदित जोशी 20,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  18. आर्यन उमराव 20,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  19. कामिल खान 20,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  20. दिव्यांशु यादव 20,000 मयूर मेरिकल्स
  21. विशाल पाण्डेय 20,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  22. सत्यम दीक्षित 20,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  23. विकास यादव 20,000 कैंट स्पार्टंस

अनसोल्ड खिलाड़ी: यशोवर्द्धन सिंह, शिवांशु सचान, अर्जुन सिंह।

ग्रुप-सी (बेस प्राइज 10 हजार) 

  1. समन्वय दीक्षित 1,12,500 मयूर मेरिकल्स
  2. किशन कुमार सिंह 60,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  3. अभिषेक सिंह यादव 52,500 टीएसएच ब्लास्टर्स
  4. अनुज पाल 45,000 गंगा बिठूर
  5. शशांक अवस्थी 42,500 कैंट स्पार्टंस
  6. अभिनव शर्मा 42,500 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  7. अमन सिंह भदौरिया 42,500 गंगा बिठूर
  8. अनमोल पाण्डेय 40,000 गंगा बिठूर
  9. साहुल वर्मा 32,500 कानपुर प्राइम इंडियंस
  10. साहिल सलीम 32,500 मयूर मेरिकल्स
  11. आदेश कुमार 30,000 मयूर मेरिकल्स
  12. ब्रजेंद्र सिंह 27,500 कैंट स्पार्टंस
  13. शिवम शुक्ला 25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  14. अमन यादव 25,000 गंगा बिठूर
  15. शास्वत भंदोह 25,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  16. चैतन्य गहलौत 22,500 टीएसएच ब्लास्टर्स
  17. दिव्यांशु चतुर्वेदी 22,500 टीएसएच ब्लास्टर्स
  18. सौरभ सिंह 22,500 गंगा बिठूर
  19. जिबरान हसन 20,000 गंगा बिठूर
  20. आकाश गौर 15,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  21. यश कनौडिया 15,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  22. आशीष चतुर्वेदी 12,500 कैंट स्पार्टंस
  23. शोएब अली 10,000 कैंट स्पार्टंस
  24. धनजंय यादव 10,000 मयूर मेरिकल्स
  25. ध्रुव तोमर 10,000 गंगा बिठूर
  26. सौरभ दिवाकर 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  27. सतेंद्र सिंह यादव 10,000 कैंट स्पार्टंस
  28. सौभाग्य मिश्रा 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  29. सत्यम पाण्डेय 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  30. निखिल यादव 10,000 कैंट स्पार्टंस
  31. रवींद्र सिंह 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  32. आदित्य 10,000 कैंट स्पार्टंस
  33. आदित्य दीक्षित 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  34. स्वर टंडन 10,000 गंगा बिठूर
  35. पंकुल कुमार 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  36. अभिषेक शाक्य 10,000 गंगा बिठूर
  37. आकिफ 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  38. नीलेश कौल 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  39. हर्षवर्द्धन 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  40. मो.आरिफ निजाम 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  41. माही कटियार 10,000 मयूर मेरिकल्स
  42. रौनक सिंह 10,000 मयूर मेरिकल्स
  43. पंकज कुमार 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  44. प्रणव वोहरा 10,000 गंगा बिठूर
  45. अरमान तिवारी 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  46. शिवम शर्मा 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  47. प्रबल केसरवानी 10,000 कैंट स्पार्टंस
  48. मो. बासित 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  49. शास्वत कुमार 10,000 कैंट स्पार्टंस
  50. देवाशीष श्रीवास्तव 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  51. युवराज पाण्डेय 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  52. उत्कर्ष यादव 10,000 गंगा बिठूर
  53. दिव्यांशु पाण्डेय 10,000 मयूर मेरिकल्स
  54. मोहम्मद अली 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  55. विनायक सिंह 10,000 मयूर मेरिकल्स
  56. निशांत गौड़ 10,000 कैंट स्पार्टंस
  57. इशान मिश्रा 10,000 कैंट स्पार्टंस
  58. राजा निगम 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  59. विकास सिंह 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  60. राहुल यादव 10,000 मयूर मेरिकल्स
  61. आदित्य गुप्ता 10,000 मयूर मेरिकल्स
  62. जेबान अंसारी 10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  63. शौर्य़दीप 10,000 मयूर मेरिकल्स
  64. राज सोनी 10,000 गंगा बिठूर
  65. आकाश सिंह 10,000 सीसामऊ सुपरकिंग्स
  66. करन यादव  10,000 टीएसएच ब्लास्टर्स
  67. मीशाम अब्बास 10,000 कानपुर प्राइम इंडियंस
  68. मो. सूफियान 10,000 कैंट स्पार्टंस

77 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...