राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए चयन
Kanpur । आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, कानपुर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। संस्था के हेड राज सर ने बताया कि खिलाड़ियों कृष्णा यादव और सुमित शर्मा ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब कराते एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद अभय शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था की कोच अनन्या पाल और हेड कोच राज सर सहित सभी अभिभावकों व खिलाड़ियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


