Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए कानपुर स्पेशल एथलेटिक्स टीम का...

Kanpur : राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए कानपुर स्पेशल एथलेटिक्स टीम का चयन

Kanpur । मथुरा में 28 से 29 जनवरी तक राज्य स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके लिए स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स सेंटर कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में रविवार को कानपुर स्पेशल एथलेटिक्स टीम चयन ट्रायल हुआ। कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी के निर्देशन में यह ट्रायल हुआ। इसके बालिका जूनियर वर्ग में सृष्टि गुप्ता (200 मीटर, लॉन्ग जंप) और सोनाक्षी सिंह (शॉट पुट, मिनी जैवलिन) चयनित हुईं।

 

सीनियर वर्ग में सिमरन का चयन 50 मीटर और स्टैंडिंग जंप इवेंट के लिए किया गया। बालक जूनियर वर्ग में पार्थ खंडेलवाल (200 मीटर), ओम सिंह (400 मीटर, लॉन्ग जंप), अरमान (800 मीटर, शॉट पुट) चयनित हुए। रिले टीम में पार्थ खंडेलवाल, अंश सनेजा, ओम सिंह और अरमान को जगह मिली। सीनियर वर्ग में युवराज चौरसिया (200 मीटर, लॉन्ग जंप), हाशिम (400 मीटर), कुश चतुर्वेदी (200 मीटर, शॉट पुट), कृष्ण अग्रवाल (800 मीटर, लॉन्ग जंप), मिहिर सिन्हा (1500 मीटर, शॉट पुट) और दिव्य द्विवेदी (50 मीटर) चयनित किए गए।

सीनियर रिले टीम में युवराज चौरसिया, एकाग्र, निहाल और हाशिम शामिल रहे। टीम के कोच सत्येंद्र सिंह यादव और मैनेजर शिवम रहे। कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लू हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरीटेंडेंट वंदना सिंहा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाए दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!