Sunday, February 15, 2026
HomeखेलKanpur : केपीएल का बजा बिगुल चार नये निदेशक शामिल

Kanpur : केपीएल का बजा बिगुल चार नये निदेशक शामिल

जून के पहले सप्ताह में ग्रीनपार्क में खेला जायेगा सीजन-2

Kanpur । शहर की बहुचर्चित कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का बिगुल बज चुका है। यह लीग इस बार जून के पहले सप्ताह में शुरू होगी। जिसके लिए अगले महीन से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। वहीं लीग में इस बार चार नए निदेशकों को शामिल किया गया है जो केपीएल के दूसरे चरण को आयोजित करने की रणनीतियां तैयार करेंगे।

लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने बताया कि पिछले वर्ष हमने ग्रीनपार्क स्टेडियम में देश की पहली शहरी लीग का सफल आयोजन कर एक मिशाल पैदा की है। जिसकों देखा-देखी प्रदेश में ही कई अन्य शहर भी अपनी लीग आयोजित करने जा रहे हैं। दूसरे सीजन की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक की गयी। जिसमें तय हुआ कि इस बार लीग का आयोजन आईपीएल के बाद संभवत: पांच जून से कराया जाये। लीग में छह टीमों ही रहेंगी, जिसमें एक-दो नई फ्रेंचाइजी शामिल की जा सकती है। जिसकी घोषणा भी इसी माह के अंत तक हो जायेगी।

लीग को सफल बनाने के लिए इस बार 11 सदस्यीय टीम में चार नए निदेशकों को शामिल किया गया है। जिसमें दीपक महाना, प्रणीत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल और एडवोकेट संजय जाटव शामिल हैं। इसके अलावा पुराने सदस्यों में केसीए चेयरमैन डा.संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनय आनंद और केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली रहेंगे। वहीं पूर्व निदेशक अमित जैन और गौरव कनौडिया को रिटेन किया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...