Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur: सीसामऊ में दिखी KPL की हनक

Kanpur: सीसामऊ में दिखी KPL की हनक

Kanpur: कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) की फ्रेंचाइजी सीसामऊ सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को ट्रॉफी टूर कर अपने क्षेत्र में दो मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट का जोरदार प्रचार किया।

केपीएल की ट्रॉफी टूर के पांचवें दिन सीसामऊ सुपरकिंग्स ने जीआईसी मैदान चुन्नीगंज से अपना अभियान शुरू किया। बाइक व कारों से टीम ने ट्रॉफी के साथ सवारी निकाली जो यतीम खाना, लकड़मंडी, बजिरया थाना होते हुए पीरोड, जरीबचौकी, संगीत, हलीम चौराहा, रिजवी रोड, मूलगंज, मेस्टन रोड, कोतवाली, बड़ा चौराहा होते हुए मालरोड स्थित मेगा माल में समाप्त हुई।

केपीएल की ट्रॉफी जहां-जहां से भी गुजरी सड़कों पर उसे देखने को भीड़ जमा हो गयी। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने प्रशंसकों को टीशर्ट बांटकर स्टेडियम में उनकी टीम को समर्थन करने को कहा। ट्रॉफी टूर में टीम मालिक कामरान रहमान, फैसल, नदीम, तहरीम, पिंटू, केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...