Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेटर्स को 66 रन से मात दी। दूसरे मैच में काउंटी क्लब ने पैरामाउंट क्लब को 54 रन से पराजित किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवर में 186 रन बनाए। टीम से राहुल सिंह ने 56, दीपांशु सिंह ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मानवेंद्र सिंह ने तीन और समन्वय दीक्षित ने दो को आउट किया। जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स ने 35.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम से उद्योग तिवारी और समन्वय दीक्षित ने 34-34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुमित यादव ने पांच और मुकुल यादव ने तीन को आउट किया।
सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में काउंटी क्लब ने 39.5 ओवर में 210 रन बनाए। टीम से सचिन मिश्रा ने 54 रन, वंशुल सिंह ने 41 रन, मधुकर शुक्ला ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ जायसवाल ने चार, मोहिब अंसारी ने तीन को आउट किया। जवाब में पैरामाउंट क्लब की पूरी टीम 32.1 ओवर में 156 रन बनाए। टीम से हिमांशु मिश्रा ने 40, मोहित ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रियांशु पाल ने तीन, वंशुल सिंह और सचिन मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


