Kanpur खेल निदेशालय उप्र की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। इसमें शनिवार को पांच टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें पहले मुकाबले में कानपुर वॉरियर्स और बिल्हौर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पहले हॉफ में कानपुर वॉरियर्स ने 14 और बिल्हौर इलेवन ने 10 अंक किए।
इसके बाद दूसरे हॉफ में कानपुर वॉरियर्स ने 21 अंक व बिल्हौर ने 15 अंक किए, इसके साथ ही कानपुर वॉरियर्स ने बिल्हौर इलेवन को 35-25 से पराजित किया। दूसरे मैच सेवन वंडर्स कबड्डी क्लब और बिल्हौर कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। इसमें पहले हॉफ में सेवन वंडर्स कबड्डी क्लब ने सात अंक और बिल्हौर कबड्डी क्लब ने पांच अंक किए।
दूसरे हॉफ में सेवन वंडर्स कबड्डी क्लब ने चार अंक और बिल्हौर कबड्डी क्लब ने चार अंक किए और सेवन वंडर्स कबड्डी क्लब ने मैच 11-9 से अपने नाम किया। तीसरे मैच में कानपुर पैंथर्स ने डी-सेवन कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। पहले हॉफ में कानपुर पैंथर्स ने 14 अंक और डी-सेवन कबड्डी क्लब ने 6 अंक किए। जबकि दूसरे हॉफ में कानपुर पैंथर्स ने 13 अंक और डी-सेवन कबड्डी क्लब ने 10 अंक किए, और कानपुर पैंथर्स ने 27-16 से मैच अपने नाम किया।
मुकाबले में जिला कानपुर कबड्डी संघ की ओर से संरक्षक वीर सिंह गहलौत, विनय कुमार, सुनील कुमार, विपिन पाल, नरेश कुमार, अंकिता शुक्ला, हुमा, विवेक, पंकज, रवींद्र, संतोष व जगतरन सिंह ने प्रतियोगिता करवायी। इस मौके पर ग्रीनपार्क के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल समेत अन्य कोच मौजूद रहे।


