Saturday, February 7, 2026
Homeखेल​kanpur : कानपुर साउथ फीनिक्स की धमाकेदार जीत, फाइनल का टिकट पक्का

​kanpur : कानपुर साउथ फीनिक्स की धमाकेदार जीत, फाइनल का टिकट पक्का

Kanpur । यूनाइटेड चैंपियंस लीग (यूसीएल) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कानपुर साउथ फीनिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज आर्मी को 64 रनों से शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. कमला क्लब, कानपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में जीत के असली हीरो गुरविंदर सिंह (Guri) और अमित गुप्ता रहे।

कानपुर साउथ फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम में गुरविंदर सिंह (Guri) ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 74 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. अमन सिंह ठाकुर (28 रन) और तरुण द्विवेदी (30 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. ऑरेंज आर्मी की ओर से मनिंदर सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

​अमित गुप्ता की फिरकी में फंसी ऑरेंज आर्मी
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑरेंज आर्मी की टीम कानपुर साउथ फीनिक्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. अमित गुप्ता ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 22 रन देकर 6 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी. ऑरेंज आर्मी की पूरी टीम 23.5 ओवर में केवल 116 रनों पर ढेर हो गई. उनकी तरफ से देवेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।

​मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड:कानपुर साउथ फीनिक्स: 180/9 (30 ओवर) गुरविंदर सिंह: 90 (74), अमन सिंह: 28 (36) मनिंदर सिंह: 4/30
​ऑरेंज आर्मी: 116/10 (23.5 ओवर)
​देवेंद्र सिंह: 22 (15) अमित गुप्ता: 6/22, डॉ सचिन: 2/14 परिणाम: कानपुर साउथ फीनिक्स 64 रनों से जीता और फाइनल में पहुंचा.

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...