मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: संदीप की गेंदबाजी से कानपुर हीरोज जीता
खेल

Kanpur: संदीप की गेंदबाजी से कानपुर हीरोज जीता

Akash Chaudharyअपडेट: November 9, 2024

Kanpur।कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शनिवार को पांच मैच हुए। पहले मैच में कानपुर वाल्वोज ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में फ्लाईंग ईगल की पूरी अीम 22.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई और कानपुर वाल्वोज ने 79 रन से मैच जीता। पांच विकेट लेने वाले कानपुर वाल्वोज के दीपक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर वी डेंटल ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में डी वॉरियर्स की पूरी टीम 19 ओवर में 125 रन पर सिमट गई और वी डेंटल ने 76 रन से मैच जीता। 55 रन व तीन विकेट लेने वाले वी डेंटल के राहुल वर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में अपोलो मैदान रूमा में महाकाल वॉरियर्स ने 24.3 ओवर में 164 रन बनाए। जवाब में जीटीबी वॉरियर्स की पूरी टीम 22.2 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई और महाकाल वॉरियर्स ने 18 रन से मैच जीता। जीत के हीरो 8 रन व पांच विकेट लेने वाले महाकाल वॉरियर्स के अक्षय कुमार यादव रहे। चौथे मैच में जेम्स क्रिकेट मैदान पर जेबीके फ्रेंड्स इलेवन ने 18.3 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में कानपुर पैंथर्स ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता। पंकज पाण्डेय को 6 रन व 2 विकेट से लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पांचवें मैच में एससीजी क्रिकेट मैदान पर सुविधा ट्रेवर्ल्स ने 24.2 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में कानपुर हीरोज ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। जीत में तीन विकेट लेने वाले कानपुर हीरोज के संदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

content://com.android.chrome.FileProvider/offline-cache/ef1a6dae-bf2a-4313-a077-3701d2dcdc8a.mhtml

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *