Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : कल्यानपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Kanpur : कल्यानपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Kanpur ।  पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्यानपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर के आदेश पर चलाए जा रहे वारंटी अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राजर्षि त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक जय सिंह की पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त मदन पुत्र छोटे लाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी मोहनलाल टेनरी के पास खाली हाता, मसवानपुर, थाना कल्यानपुर, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कल्यानपुर में पूर्व से मामला दर्ज था, जिसमें न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत 27 जनवरी को माननीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कानपुर नगर की अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...