Kanpur । 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता-2026 का समापन शुक्रवार को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के परेड ग्राउंड में हुआ। प्रतियोगिता के 30 मीटर और 50मीटर स्पर्धा में 04वीं वाहिनी प्रयागराज के जयदीप कुशवाहा का जलवा रहा, उन्होंने दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करके ट्रॉफी अपने नाम की। 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी दूसरे स्थान पर रही।
जयदीप कुशवाहा का दबदबा, बने सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज
व्यक्तिगत 30 मीटर स्पर्धा में जयदीप कुशवाहा (04वीं वाहिनी प्रयागराज) ने पहला स्थान हासिल किया। भरत कुमार (33वीं वाहिनी झांसी) दूसरे और आयुष गौड़ (34वीं वाहिनी वाराणसी) तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 50 मीटर स्पर्धा में भी जयदीप कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अरविंद कुमार (प्रयागराज) उपविजेता और दीपांकर कुमार (वाराणसी) तृतीय स्थान पर रहे। दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जयदीप कुशवाहा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज घोषित किया गया।
टीम चैंपियनशिप में 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी दूसरे स्थान पर रही। अंतिम दिन मुख्य अतिथि सेनानायक बीबी चौरसिया (आईपीएस) ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, ब्रजकिशोर साहू, मनोज कुमार श्रीवा
स्तव, सुरेंद्र सिंह, अरविंद शुक्ला, विजय पाल, अंकुर दुबे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


