Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : पूर्व विधायक के स्कूटी शोरूम में चोरी, सीसीटीवी में कैद...

Kanpur : पूर्व विधायक के स्कूटी शोरूम में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Kanpur ।। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के स्कूटी शोरूम से देर रात नगदी चोरी का मामला सामने आया है। चोर शोरूम में घुसकर दराज से करीब चार से पांच हजार रुपये निकाल ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हमीरपुर रोड स्थित शोरूम में हुई इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि देर रात एक युवक चुपके से शोरूम के अंदर घुसा और टेबल के दराज खंगालते हुए नगदी पर हाथ साफ कर गया। वारदात के दौरान उसकी हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं, जिसमें वह साफ नजर आ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
चोरी की इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!