मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : नो हेल्मेट, नो पेट्रोल” अभियान के तहत चला निरीक्षण अभियान, 38 चालान काटे गए
कानपुर

Kanpur : नो हेल्मेट, नो पेट्रोल” अभियान के तहत चला निरीक्षण अभियान, 38 चालान काटे गए

Akash Chaudhary

Kanpur । जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत “नो हेल्मेट, नो पेट्रोल” नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2025 को परिवहन विभाग द्वारा कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 38 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए,जो बिना हेल्मेट पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। इसके अलावा, जनपद के सभी पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने भी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेल्मेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।

परिवहन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेल्मेट अवश्य पहनें। प्रशासन की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *