Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त द्वितीय आमंत्रण आनंद राव पाटिल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। इसमें आदर्श क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 104 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मैच 9 फरवरी को आदर्श क्लब और सुपीरियर स्पि्रट्स के बीच किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेला जाएगा।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में आदर्श क्लब ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 276 रन बनाए। टीम की ओर से देवेश तिवारी ने 108 रन बनाए, हर्षित यादव ने 62 रन व सत्यम यादव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मन्नू सिंह ने दो, त्रिभुवन, प्रिंस व दर्श ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत क्रिकेट क्लब ने 32 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 49 रन व रोहित ने 40 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित कुमार ने पांच, देवेश तिवारी ने तीन व सत्यम सिंह ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब देवेश तिवारी को दिया गया।


