Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : चाइनामैन विष्णु की फिरकी के कायल हुए भारत-आस्ट्रेलिया ए के...

Kanpur : चाइनामैन विष्णु की फिरकी के कायल हुए भारत-आस्ट्रेलिया ए के खिलाड़ी

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी किया था प्रभावित
Kanpur। ग्रीन पार्क में सोमवार को नेट्स पर पसीना बहाने जब भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें उतरी तो उन्हें छात्रावास के चाइनामैन गेंदबाज विष्णु सरोज की जबरदस्त फिरकी का सामना करना पड़ा। महज साढ़े 14 वर्ष के विष्णु की गेंदबाजी की दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर प्रशंसा की। विष्णु इससे पहले जब ग्रीन पार्क में वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज हुई थी उसमें उन्होंने नेट पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी काफी प्रभावित किया था।
कोच अमित पाल ने बताया कि विष्णु ने बीसीसीआइ की अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी में चाइनामैन गेंदबाजी से उप्र को खिताब तक पहुंचाया। प्रतापगढ़ निवासी विष्णु पिता दिनेश कुमार और मां पुष्पा देवी के संघर्ष को साकार करने में जुटे हैं। माता-पिता सब्जी की दुकान लगाकर बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए हर दिन तप कर रहे हैं। उनके तप को बेटा विष्णु अब आयाम देने की ओर बढ़ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...