Kanpur । चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्र नगर चरारी में रहने वाले अनस अली के साथ रविवार को डरावनी घटना हुई। अनस भैस का चारा लेकर घर लौट रहे थे, तभी राजरतन साड़ी के शोरूम के पास पहले से दबंग घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में अपनी बाइक को अनस की बाइक के सामने रोक दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया। इसके चलते अनस के बाएं हाथ के बाजू में लगभग 7 इंच लंबा और 1–1.5 इंच गहरा जख्म हो गया। उपचार के दौरान उन्हें आधा दर्जन से अधिक टांके लगाने पड़े। घटना के बाद अनस अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे।
पीड़ित ने थाना चकेरी में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दबंगों की दादागिरी बढ़ रही है और सुनसान स्थानों पर सुरक्षा का अभाव है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जाएगी ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।


