Kanpur । सिविल लाइंस स्थित बिशप वेस्टकॉट स्कूल प्रांगण में रविवार को कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट हुआ। इस मौके पर विभिन्न कलर बेल्ट के लिए हुए टेस्ट में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और नई बेल्ट अपने नाम की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमआर जयपुरिया के वाइस चेयरमैन देवांग राज त्याल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ताशू कौशिक्र एमआर जयपुरिया के डायरेक्टर ईशू कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, रामगोपाल बाजपेई, विद्यालय की प्रधानाचार्य नैंसी एलिस कच्छप आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम:::प्रतियोगिता में व्हाइट बेल्ट वर्ग में प्रत्यूष रावत प्रथम, सिद्धार्थ राठौर द्वितीय रहे, येलो बेल्ट वर्ग में मायरा साहब, विवान ठाकुर, अतीश कोहली व इवेंका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन बेल्ट वर्ग में मोहिनी समीर, अभिषेक कटियार, आराध्य शर्मा व श्लोक सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
ग्रीन बेल्ट प्रथम वर्ग में अंजनेय राय ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्लू बेल्ट वर्ग में गौरी सचान ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लू बेल्ट प्रथम वर्ग में अर्पित राजपूत अव्वल रहे। रेड बेल्ट वर्ग में आयुष बॉथम ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। परीक्षा में एग्जामिनर के रूप में वकील अहमद व धर्मेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट ने किया।


