Thursday, February 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : रेलवे स्टेशन पर मानवता की जीत, जीआरपी ने मिलाया बिछड़ा...

Kanpur : रेलवे स्टेशन पर मानवता की जीत, जीआरपी ने मिलाया बिछड़ा बालक

 

Kanpur । रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बालक को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया।

प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक बालक अकेला घूमता मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अब्दुल रहमान उर्फ कोहिनूर अली, पुत्र आशिक अली, निवासी रजानगर, औरैया बताया। बालक ने बताया कि यात्रा के दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गया था।

बालक की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेड कांस्टेबल विपिन यादव ने उसे महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया और आवश्यक देखभाल की। इसके बाद जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध माध्यमों से बालक के पिता से संपर्क किया और उन्हें सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे।
सभी आवश्यक औपचारिकताओं और पहचान सत्यापन के बाद बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल के त्वरित, मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह पूरी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के अंतर्गत संपन्न की गई। जीआरपी द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की सुरक्षा और उन्हें उनके परिवार से मिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...