Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : हनुमानोत्सव के अंतिम दिन हुआ विशाल भंडारा ,भक्तों ने ग्रहण...

Kanpur : हनुमानोत्सव के अंतिम दिन हुआ विशाल भंडारा ,भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

मुकुल और मुकुल के भजनों से झूम उठें भक्त

Kanpur ।रामबाग सीसामऊ युवा एकता समिति के द्वारा आयोजित 18 वा हनुमानोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के बाद हवन पूजन के साथ ही संकट मोचन को 56 भोग लगाया गया तत्पश्चात शुरू हुए व भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को दिल्ली की मशहूर पार्टी मुकुल और मुकुल के द्वारा शानदार भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।देर रात तक हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश महाना(विधानसभा अध्यक्ष ),विधायक महेश त्रिवेदी,सुरेंद्र मैथानी ने बाबा के दरबार में अपनी अपनी अर्जी लगाई।यह जानकारी समिति के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी(पिंटू) और नरेंद्र तिवारी(गोपाल) ने दी।

#kanpur

अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 17 वर्षों से हो रहा है जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है और समिति के पदाधिकारियों ने इस चौराहे का नाम हनुमंत चौक रखे जाने की मांग की गई।कार्यक्रम का संचालन पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला,प्रेम नारायण अवस्थी ने किया।इस मौके पर संयोजक बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद दादलानी, विशाल सक्सेना,राजीव तिवारी,अभिमन्यु सिंह,अभय शुक्ला,शंकर शुक्ला,शिव कुमार मिश्रा,बृजेश पांडेय,शेष सोनकर,उपेंद्र कुमार,ऋषि सोनकर,गणेश मिश्रा,भरत दादलानी,विवेक बाजपेई, वेदांश शुक्ला,शुभ त्रिपाठी,ओम प्रकाश चौटाला,मुदित मिश्रा,बॉबी दादलानी,राजू दादलानी,विष्णु निगम,मुदित प्रताप सिंह,पंकज बाजपेई,आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...