Thursday, February 26, 2026
HomeखेलKanpur : हार्दिक-विराट की अर्धशतकीय पारी, एमयूसी ने अशोका ज्योति को 62...

Kanpur : हार्दिक-विराट की अर्धशतकीय पारी, एमयूसी ने अशोका ज्योति को 62 रन से हराया

Kanpur । केसीए की जूनियर केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में एमयूसी ने अशोका ज्योति को 62 रन से मात दी। हार्दिक व विराट ने अर्द्धशतकीय पारी जीत में खेली।
गीतादेवी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमयूसी ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। टीम से हार्दिक ब्रिदा ने 91 रन व विराट शुक्ला ने 66 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अश्वनी सचान, अनिकेत श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में अशोका ज्योति की पूरी टीम 38.1 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से शाकिब ने 52 रन व प्रियांशू ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्थव व ओमकार शर्मा ने चार-चार विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक ब्रिदा को चुना गया।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...