Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : चेतन की अर्धशतकीय पारी से जीटीबी लीजेंड्स विजयी

Kanpur : चेतन की अर्धशतकीय पारी से जीटीबी लीजेंड्स विजयी

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग बिग बैश सीजन 3 वेटरन्स कप के पहले मैच में रॉयल इलेवन ने कानपुर शमशर्स को 8 रन से पराजित किया।दूसरे मुकाबले में जीटीबी लीजेंड्स ने निशा इलेवन को 88 रनों से मात दी। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर रॉयल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

टीम से मोहम्मद आरिफ ने 46 रन और सोहेल ने 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आशुतोष ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर शमशर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। टीम से सूरज और अमन ने 33-33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मोहम्मद दानिश ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ़ द मैच मोहम्मद दानिश को चुना गया।

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में जीटीबी लीजेंड्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। टीम से चेतन ने 60 रन और सचिन ने 58 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आसिफ ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निशा इलेवन की पूरी टीम 15.1 ओवर में 90 रन पर आलआउट हो गई।
टीम से वासिफ और गोलू जैन ने 17-17 बनाए, तो गेंदबाजी में अविनाश, संतोष, अरुण, अभिनव व शेख मोहम्मद ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ़ द मैच चेतन को चुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...