Monday, March 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : जीआरपी ने शातिर चोर दबोचा, एक लाख का लैपटॉप बरामद

Kanpur : जीआरपी ने शातिर चोर दबोचा, एक लाख का लैपटॉप बरामद

Kanpur । जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का एचपी कंपनी का लैपटॉप और चार्जर बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम शनिवार को स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पार्सल साइड रेलवे पटरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी लेने पर उसके पास से लैपटॉप और चार्जर बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पिंटू (45) निवासी भागलपुर, बिहार बताया। उसने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके बैग, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सुनील कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...