मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: कूच बिहार ट्रॉफी में यूपी-विदर्भ मैच की मेजबानी करेगा ग्रीनपार्क
खेल

Kanpur: कूच बिहार ट्रॉफी में यूपी-विदर्भ मैच की मेजबानी करेगा ग्रीनपार्क

Parpanch Newsअपडेट: November 19, 2024

Kanpur: बीसीसीआई की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश और विदर्भ के मध्य होने वाले मुकाबले की मेजबानी कानपुर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम को सौंपी गयी है। एलीट ग्रुप सी में शामिल उत्तर प्रदेश अभी तक दो मुकाबले खेल चुका है, जिसमें एक जीत व एक हार के साथ सात अंक लेते हुए तीसरे स्थान पर चल रहा है।

Kanpur:

कूच बिहार ट्राफी में उत्तर प्रदेश को कुल पांच लीग मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच खेले जा चुके हैं। इसमें बरेली में पहले घरेलू मैच में उसे मध्य प्रदेश के हाथों 297 रनों की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं बिलासपुर में मेजबान हिमाचल प्रदेश को एक पारी 230 रनों से हराया था। उत्तर प्रदेश का तीसरा मैच 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मंगलागिरी में होगा। वहीं चौथा अपने कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 28 नवंबर को और आखिरी 6 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ काशीपुर में खेला जायेगा।

#Kanpur:

यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयेरमैन डा. संजय कपूर ने कूच बिहार ट्राफी में यूपी और विदर्भ मुकाबले की मेजबानी ग्रीनपार्क को मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राउंड्समैन को 28 नवंबर से होने वाले मैच की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपी टीम यहां जीत हासिल कर नॉकआउट का रास्ता सरल बनायेगी।

https://parpanch.com/kanpur-rinku-singhs-success-of-yesterday-and-today-is-hidden-in-mohd-aman/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *