Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : Kanpur : सेपक टकरा राज्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने जीता...

Kanpur : Kanpur : सेपक टकरा राज्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक तो बालको ने किया शानदार प्रदर्शन

Kanpur । बरेली ​स्थित डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 14 सितम्बर तक 20वीं सीनियर उत्तर प्रदेश सेपक टकरा प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग के रेगु इवेंट में कानपुर की टीम ने लखनऊ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
 कानपुर टीम में काजल राजपूत, प्रियंका, लता कुमारी और करिश्मा सोनकर ने प्रतिभाग किया। टीम का नेतृत्व कोच राहुल बाल्मीकि ने किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी खिलाड़ी पुलिस लाइन ग्राउंड में सेपक टकरा का नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।
वहीं, बालक वर्ग में कानपुर के खिलाड़ी राहुल कुमार, अफजल खान और मंजीत सिंह की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची और फिरोज़ाबाद जिले के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड रनर-अप रही।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने पर सेपक टकरा संघ के सचिव शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रदा सोनकर ने कोच राहुल बाल्मीकि व खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...