Kanpur। सातवीं आमंत्रण आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सिद्धिमा, कनुप्रिया, अंशिका, रजनी, सानिया, एश्वर्य और नीलिमा ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न वर्ग में पदक हासिल किए। शनिवार को वीएसएसडी कालेज विष्णुपुरी में हुई प्रतियोगिता में कई राज्यों के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले खेले गए।
कराटे कोच सुनील कुमार ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन करीब 250 खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों में उप्र और झारखंड की बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने कुमिते वर्ग में दम दिखाया। कुमिते के अंडर 16 से 17 आयुवर्ग बालिका वर्ग में उप्र सिद्धिमा को पहला, झारखंड की कनुप्रिया दूसरा और उप्र की ही अंशिका और झारखंड की रजनी तीसरा स्थान मिला।
सीनियर कुमिते वर्ग में झारखंड की सानिया परवीन को पहला, एश्वर्य साहू को दूसरा और उप्र की नीलिमा को तीसरा स्थान मिला। वहीं, अंडर-14 से 15 काता वर्ग में उमर अंसारी को पहला, चैतन्य सिंह को दूसरा व प्रियांशु को तीसरा स्थान मिला। अंडर-16 से 17 आयुवर्ग में निखिल ने स्वर्ण, निर्मल रजत और आदित्य ने कांस्य पदक जीता।


