Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : टीएसएच में आर्थिक कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क...

Kanpur : टीएसएच में आर्थिक कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर 3 अप्रैल से

Kanpur । आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए विशेष निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बच्चों का चयन 3 अप्रैल को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा और चयनित बच्चों का प्रशिक्षण चयन प्रक्रिया के बाद शुरू होगा।
इस शिविर का उद्देश्य केवल बच्चों को खेलों में निपुण बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। यह बातें गुरुवार को टीएसएच में हुई प्रेसवार्ता में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और कुश्ती सहित कुल 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टीएसएच के डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरपी सिंह व डायरेक्टर ऑपरेशन पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के लिए अभी तक 571 आवेदन फॉर्म वितरित हो चुके हैं। जिनमें से 259 फॉर्म जमा हो चुके हैं। इसमें कराटे, बैडमिंटन, तैराकी और जूडो में अभ्यर्थियों की भागीदारी सबसे मिली है। नगर निगम के माध्यम से ईडब्ल्यूएस योजना के प्रचार-प्रसार को भी तेज किया गया है।
ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, तो उन्हें टीएसएच के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नकद पुरस्कार भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...