Monday, March 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : फर्जी स्कीम से साइबर ठगी करने वाले चार युवक गिरफ्तार,...

Kanpur : फर्जी स्कीम से साइबर ठगी करने वाले चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने खोला बड़ा राज

Kanpur । शहर में तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी के मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिठूर पुलिस और सर्विलांस टीम ने फर्जी स्कीम के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें निवेश पर ज्यादा लाभ मिलने का भरोसा दिलाते थे। इसके बाद वे लोगों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे।
जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था।

कई मामलों में रकम आने के बाद आरोपी तुरंत पैसे निकाल लेते थे, जिससे पीड़ितों को नुकसान उठाना पड़ता था।गिरफ्तार आरोपियों में राज उर्फ कृष्णा (19), सोहेल (20), अहमद इमरान उर्फ शीलू (19) और अर्जुन ठाकुर (19) शामिल हैं। सभी आरोपी कानपुर नगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि चारों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है, ताकि साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...