Wednesday, April 1, 2026
HomeखेलKanpur : ईडब्ल्यूएस बच्चों को मिलेगा मुफ्त खेल प्रशिक्षण, 2 अप्रैल को...

Kanpur : ईडब्ल्यूएस बच्चों को मिलेगा मुफ्त खेल प्रशिक्षण, 2 अप्रैल को ट्रायल

स्पोर्ट्स हब में सुबह 7 बजे से चयन प्रक्रिया, 310 आवेदनों में से होगा चयन

Kanpur । नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से आर्यनगर स्थित टीएसएच (द स्पोर्ट्स हब) में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप-सब्सिडी योजना के आठवें बैच के चयन ट्रायल गुरुवार 2 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे हैं।

 

सुबह सात बजे से शुरू होने वाले ट्रायल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहेंगे। समिति में जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ. देवेश दुबे और राजीव गर्ग शामिल हैं, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:45 बजे तक टीएसएच पहुंचना अनिवार्य है, जबकि सात बजे से पंजीकरण शुरू होगा।

इसके बाद खिलाड़ियों का शारीरिक फिटनेस और एप्टीट्यूड टेस्ट पांच-पांच के समूह में कराया जाएगा, फिर उनके संबंधित खेलों के आधार पर व्यक्तिगत कौशल का आकलन किया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया दोपहर करीब एक बजे तक चलेगी। योजना के तहत अब तक सात बैचों में 1734 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

जबकि आठवां बैच छह अप्रैल से शुरू होगा। इस बार कुल 641 आवेदन फॉर्म वितरित किए गए थे, जिनमें से 310 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी ईडब्ल्यूएस फॉर्म जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कानपुर स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने भरवाकर जमा कराए गए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...