Wednesday, March 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर निगम ने नवरात्र, रामनवमी व ईद को लेकर सफाई...

Kanpur : नगर निगम ने नवरात्र, रामनवमी व ईद को लेकर सफाई और व्यवस्थाओं कसी कमर

Kanpur।  आगामी नवरात्र, रामनवमी और ईद को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के सभी जोनों में साफ-सफाई, जलापूर्ति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सभी जोनों में प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों और ईदगाहों पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जोन-1 में तपेश्वरी देवी मंदिर, बुद्धा देवी मंदिर और काली मंदिर, जोन-2 में कालीबाड़ी और ईदगाह, जोन-3 में बारा देवी और जंगली देवी मंदिर, जबकि अन्य जोनों में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

महापौर ने बारा देवी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई और पहुंच मार्ग को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिरों और ईदगाहों के आसपास खुले मैनहोल न रहने, नालियों को ढकने और अस्थायी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया।नगर आयुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास पानी, शौचालय, परिक्रमा स्थल की साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूजा सामग्री या कचरा नालियों में न जाए और फिसलन की स्थिति न बने, इसके लिए नियमित सफाई कराई जाए।

जलकल विभाग की ओर से बताया गया कि नवरात्र में भंडारा स्थलों और ईद के मौके पर 16 स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और अभियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए त्योहारों के दौरान शहर में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...