Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग 21 फरवरी से प्रारंभ

Kanpur : एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग 21 फरवरी से प्रारंभ

Kanpur । एमराल्ड गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 21 से 23 फरवरी तक एमराल्ड गार्डन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) प्रारंभ होगी। एमराल्ड परिसर में खेली जाने वाली इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह जानकारी एक बैठक के दौरान अध्यक्ष विजय गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिनमें से पांच टीमें सोसाइटी के अलग-अलग टावरों का और एक टीम प्लॉट का प्रतिनिधित्व करेगी।
इसमें मनोज शुक्ला की टावर 1 से बीके कोम्बाटैंट, मनीष माहेश्वरी की टावर-2 से आनंदेश्वर स्काई किंग्स, नि​खिल शर्मा की टावर-3 से पायनियर मावेरिक्स,अनूप अग्रवाल की टावर-4 से रुद्रा चैलेंजर्स, मनोज कुमार पांडेय की टावर-5 से एसआरए स्ट्राइकर्स और डॉ. मनीष वर्मा की प्लॉट से फार्च्यून लायंस टीमें शामिल है। इस मौके पर सचिव अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष सुभाष गंगवार और अमित जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...