मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: शहर के आठ निशानेबाज नेशनल शूटिंग में लगायेंगे निशाना
खेल

Kanpur: शहर के आठ निशानेबाज नेशनल शूटिंग में लगायेंगे निशाना

Parpanch News

Kanpur: 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के न्यू करणी सिंह शूटिंग रेंज 14 दिसंबर से होगा। इसमें शहर से आठ निशानेबाज का चयन हुआ है। जो राष्ट्रीय स्तर पर पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे।

शहर से चयनित आठ निशानेबाज प्रतियोगिता में पदक के लिए तैयारी कर रहे हैं। कोयला नगर स्थित नारायणी शूटिंग रेंज की कोच श्वेता वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को होल्डिंग के साथ ही अचूक निशाना लगाने का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 मीटर पिस्टल वर्ग में श्वेता के साथ ही रिषी यादव, अंकित यादव, रोहित, देवांश पांडेय दिल्ली में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, रायफल वर्ग में शिवम यादव, मृदुल, रंजन द्विवेदी भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *