Saturday, March 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : ईद पर अमन की नमाज़, सुरक्षा में मुस्तैद दिखी पुलिस

Kanpur : ईद पर अमन की नमाज़, सुरक्षा में मुस्तैद दिखी पुलिस

Kanpur। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शहर में उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पश्चिम जोन के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की। सुबह से ही नमाज़ स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

#kanpur

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर क्षेत्र की जामा मस्जिद और थाना अर्मापुर स्थित ईदगाह मस्जिद का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

#kanpur
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी का असर रहा कि सभी स्थानों पर नमाज़ शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में रही।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त और पनकी थाना पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...