Kanpur। खेल निदेशालय उप्र की ओर से दो दिवसीय मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। इसमें शनिवार को अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें बालक व बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन, खेल निदेशालय के उपक्रीड़ा अधिकारी अमित पाल, ग्रीनपार्क की कोच अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, सीता वर्मा, अजय सिंह, मयंक, हर्ष समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम::प्रतियोगिता में अंडर-9 बालिका वर्ग में भव्या मीणा ने मिष्ठी तिवारी को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 बालिका वर्ग में भव्या वाजपेई विजेता रहीं, जबकि अंडर-13 में देवर्षिका शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-15 बालिका वर्ग में आराध्या सिंह और अंडर-17 में कावी शाह ने जीत दर्ज की।
बालक वर्ग में अंडर-9 में तृणय गोयल, अंडर-11 में शुभ तिवारी, अंडर-13 में दुर्वांक, अंडर-15 में विहान और अंडर-17 में आशुतोष गुप्ता ने खिताब अपने नाम किए। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बने। सभी विजेताओं को पदक देकर पुरस्कृत किया गया।


