Sunday, March 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल की भूमिका विषय पर हुई...

Kanpur : वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल की भूमिका विषय पर हुई चर्चा

Kanpur ।छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के ऑडिटोरियम में भूगोल विभाग के द्वारा छात्र एवं छात्राओं के लिए एक काउंसलिंग सेशन “वर्तमान प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल की भूमिका” का आयोजन किया गया।

#kanpur

कार्यक्रम का उद्घाघाटन मंजीव विश्वकर्मा (पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल) तथा जेल सुपरिंटेंडेंट, हमीरपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज निदेशक एवं सीडीसी प्रो. आर. के द्विवेदी, उपनिदेशक डॉ. अंजू दीक्षित, डॉ द्रौपदी यादव (पर्यावरण विज्ञान विभाग) , विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश सिंह (भूगोल विभाग), डॉ. प्रबल प्रताप सिंह (भौतिक विज्ञान ) तथा डॉ. डी.के. सिंह (गणित) की उपस्थिति में हुआ।

#kanpur

कार्यक्रम का सफल संचालन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश सिंह के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने छात्रों को परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी करने के लिए विषय के मुख्य तत्वों के बारे में बताया तथा भूगोल विषय के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में विभिन्न अवसरों को इंगित किया।

 

उन्होंने बताया कि छात्र किस तरह से शोध, शिक्षा तथा नवाचार इत्यादि के क्षेत्र में अपना करियर सवार सकते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भूगोल विषय से संबंधित रोजगारपरक कोर्स को करने के लिए उत्साहित किया।

 

उन्होंने छात्रों को सुदूर संवेदन तकनीकी से भूगोल विषय के अध्ययन से संबंधित विषयों पर भी अपना ज्ञानवर्धन करने को जागरूक किया/ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्रों ने विषय से संबंधित प्रश्नों को पूछा तथा अपनी रुचि जाहिर की।

इन छात्राओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न मॉडल प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया/ जिसमें प्रथम स्थान बीए /बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के दिव्यांशी और माही को प्रथम स्थान आयुषी और मुस्कान बीए कांबिनेशन को द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा और आयुष बीएससी कांबिनेशन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

प्रतियोगिताओं की कड़ी में बीए/ बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर में शुभ और उर्वशी बीए कांबिनेशन को प्रथम स्थान दीपिका और उत्कर्ष बीए कांबिनेशन को द्वितीय स्थान तथा रिया और राजवर्धन बीए कांबिनेशन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

एमएससी/ एम ए के छात्रों को मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी बाजपेई द्वितीय स्थान अंकित तृतीय स्थान पर प्रगति तथा साक्षी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...