Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में आदर्श सिंह के शतक से डायमण्ड क्लब ने तरुन क्लब को 128 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में आदित्य की घातक गेंदबाजी से ओलंपिक रजि. ने खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी
को 27 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने कैंट लायंस को चार विकेट से मात दी। चौथे मैच में सर पदमपत सिंहानिया एकेडमी ने नेशनल यूथ को आठ विकेट से हराया।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर पहले मैच में डायमण्ड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में पांच विकेट पर 299 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से आदर्श सिंह ने 119 रन की बेहतरीन पारी खेली, तो आदर्श तिवारी 52, अंशुमन शुक्ला 44 और विभव कुशवाहा नाबाद 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवम जोशी ने दो विकेट झटके।
जवाब में तरुण क्लब की पूरी टीम 35.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गया। टीम से विदित जोशी ने 69 और अभिषेक शाक्या नाबाद 50 रन का संघर्ष किया, लेकिन हर्ष शर्मा के चार विकेट, आदित्य प्रजापति के तीन विकेट के आगे टीम टिक न सकी। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ओलम्पिक रजि. ने 40 ओवर में 209 रन बनाए। जिस�¤
�ें आशीष चतुर्वेदी ने 47, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने 38, यश अरोरा ने 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल, मुकुल और हिमांशु ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 31.2 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से ब्रजेन्द्र सिंह ने 82 ने शानदार पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदित्य वीक्षित ने छह विकेट अपने नाम किए। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर तीसरे मैच में कैण्ट लायन्स ने 25.5 ओवर में 142 रन à
��र सिमट गई। टीम से रंजीत यादव ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अखिलेश सिंह, दीपक पाल ने तीन-तीन, हर्षित गौतम और अंश कौल ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन ने 21.4 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जीत में हार्दिक मिश्रा ने 42 रन और सत्यम सिंह ने 24 की पारी खेली। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर चौथे मैच में नेशनल यूथ ने 40 ओवर में 184 रन बनाए। जिसमें दिव्यांशु पाण्ड�¥
‡ ने 98 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में विकास प्रजापति ने तीन, प्रांजुल ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर पद्मपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 29.4 ओवर में दो विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वंश निगम ने नाबाद 94 रन और आदित्य सिंह ने 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में धनेश और दिव्यांशु ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


