Wednesday, February 25, 2026
HomeखेलKanpur : धामपुर के स्टार खिलाड़ी राघव व फाबिया ने फाइनल में...

Kanpur : धामपुर के स्टार खिलाड़ी राघव व फाबिया ने फाइनल में मारी बाज़ी

Kanpur । आर्यनगर ​स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में स्व. केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
रहा। धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने अपने-अपने वर्गों में दो-दो खिताब अपने नाम किए। राघव वशिष्ठ ने पुरुष वर्ग के साथ बालक अंडर-19 वर्ग
का खिताब जीता, जबकि फाबिया नफीस ने महिला वर्ग के साथ बालिका अंडर-17 वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

द स्पोर्ट्स हब और कानपुर स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के
विजेताओं व उपविजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विभाग की सह प्रबंधक अर्चना ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कानपुर स्क्वैश रैकेट
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा, यूपी स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के सचिव विनय पांडे, टीएसएच के सीईओ प्रणित अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी धीरज सिंह पटेल, विशाल राणा,राजेन्द्र कश्यप, अंश, गुनगुन सिंह और कृष्ण शामिल रहे।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम
अंडर-11 (बालक) में अगम तोमर (धामपुर) ने आदर्श प्रजापति (वाराणसी) को 3–0 से हराया।
अंडर-13 (बालक) में काव्य शंकर (धामपुर) ने रोहन सैनी (धामपुर) को 3–0 से पराजित किया।
अंडर-15 (बालक) में आरुष शर्मा (धामपुर) ने मधुर आनंद (प्रयागराज) को 3–1 से हराया।
अंडर-17 (बालक) में अभिनव तोमर (धामपुर) ने अरनव खंडेलवाल (नोएडा) को 3–0 से पराजित किया।
अंडर-19 (बालक) में राघव वशिष्ठ (धामपुर) ने अंकित पटेल (प्रयागराज) को 3–1 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-17 (बालिका) में फाबिया नफीस (धामपुर) ने अरोमा (धामपुर) को 3–0 से मात दी।महिला वर्ग में फाबिया नफीस (धामपुर) ने खुशबू (धामपुर) को 3–0 से हराया।पुरुष वर्ग में रोमांचक फाइनल में राघव वशिष्ठ (धामपुर) ने उदय भारती (धामपुर) को 3–2 से शिकस्त दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...