Monday, March 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : शहर के निरीक्षण में मिलीं खामियां, कार्यदायी संस्था पर 5...

Kanpur : शहर के निरीक्षण में मिलीं खामियां, कार्यदायी संस्था पर 5 लाख का दंड

Kanpur । शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए नगर आयुक्त ने सोमवार को कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन से लेकर पनकी मंदिर तक चले इस निरीक्षण में कई स्थानों पर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं। इस पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए एक कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (सिविल) एस.एफ.ए. जैदी, जोन-4 और जोन-5 के जोनल अभियंता तथा स्वच्छता अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने भैरोंघाट पंपिंग स्टेशन, कम्पनी बाग, नवाबगंज, आजाद नगर, विष्णुपुरी, अटल घाट, विकास नगर, गुरूदेव टाकीज चौराहा, बगिया क्रासिंग, सिलेण्डर चौराहा (आवास विकास-1), केशवपुरम, मसवानपुर और पनकी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

विकास नगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क की प्रगति धीमी मिलने और मानकों के अनुरूप बैरीकेटिंग न होने पर नगर आयुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए। वहीं अटल घाट पर अवैध पार्किंग संचालित पाए जाने पर जोनल अधिकारी राजेश सिंह और राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा को नोटिस जारी किया गया। घाट पर गंदगी मिलने पर स्वच्छता अधिकारी को भी फटकार लगाई गई।

नगर आयुक्त ने नालों की तलीझार सफाई युद्धस्तर पर कराने, सिल्ट को तुरंत हटाने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई व मरम्मत कराने और 15वें वित्त आयोग से हो रहे कार्यों पर जानकारी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...