Saturday, April 11, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर और मेरठ की जीत से शुरू हुई डीफ क्रिकेट...

Kanpur : कानपुर और मेरठ की जीत से शुरू हुई डीफ क्रिकेट चैंपियनशिप

Kanpur । द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट डीफ क्रिकेट चैंपियन​शिप के पहले मुकाबले में कानपुर ने गाजियाबाद को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में मेरठ ने देवरिया को 19 रन से पराजित किया। फूलबाग ​​स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में कानपुर की घातक गेंदबाजी के आगे गाजियाबाद की पूरी टीम 10.4 ओवर में 89 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से हिमांशु सिंह ने 26, व अभय ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अ​भिषेक तिवारी और मो. कलीम ने तीन-तीन, बिलाल ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की टीम ने 10.1 ओवर में सात विकेट पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अ​भिषेक तिवारी ने 19 रन, बिलाल ने 15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदिय और गौरव ने दो-दो विकेट झटके।

प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिषेक को चुना गया। फूलबाग ​​स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में मेरठ ने 15 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य माथुर ने 28 रन व महेश ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित और पीयूष ने दो-दो, राहुल कुमार और मनोज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में देवरिया की पूरी टीम 13.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से विजय कुमार ने सर्वा​धिक 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निशांत ने तीन, श्रीकांत और दुर्गेश ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच निशांत को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!