Sunday, April 5, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर की बेटियों का मुक्का चला, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में...

Kanpur : कानपुर की बेटियों का मुक्का चला, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में दो स्वर्ण समेत तीन पदक

पलक और भानु ने जीता गोल्ड, अमूल्य ने कांस्य; टीम बनी उपविजेता

 

Kanpur। हापुड़ जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल के दम पर दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर टीम को उपविजेता बनने का गौरव दिलाया।

#kanpur

प्रतियोगिता में पलक शुक्ला ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, भानु गौतम ने 75 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन मुक्केबाजी का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अमूल्य केसरवानी ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

इन उपलब्धियों के साथ कानपुर टीम ने कुल दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अर्जित कर प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जिससे खेल जगत में खुशी की लहर है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा एवं सचिव संजीव दीक्षित सहित कोषाध्यक्ष हसन रजा जैदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भगवान दीन, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, एस.पी. महेश्वरी, सुरेश शिरोमणि, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, कंचन भारती, संतोष त्यागी, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वामी बाजपेई, संदीप कुमार, शैलेंद्र सिंह, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, रक्षा दीक्षित आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...